जीवन संघर्षो की कहानी है
जीवन संघर्षो की कहानी है
रिश्तों में संघर्षो की कहानी है ये जीवन
पिता से संघर्ष
भाई से संघर्ष
माँ से संघर्ष
बहन से संघर्ष
पत्नी से संघर्ष
दोस्तों से संघर्ष
अजनबियों से संघर्ष
संघर्ष ही संघर्ष
कोई खास वजह नहीं
संघर्ष का कोई परिणाम भी नहीं
अपनों से कोई क्या जीतेगा
और क्या हारेगा
अपने अस्तित्व के लिए जद्दोजहद
खैर अपनों के बिना क्या अस्तित्व
स्वाभिमान के लिए संघर्ष कभी
तो कभी अहंकार को संतुष्ट करने के लिए संघर्ष
प्रेमपूर्ण संघर्ष कभी
तो कभी उग्रता से पूर्ण संघर्ष
कभी विचारों का संघर्ष
कभी अपनी सोच के लिए संघर्ष
नई सोच और पुरानी सोच के बीच संघर्ष
खुद को सही साबित करने के लिए
संघर्ष
पति पत्नी का संघर्ष
सुबह से शाम तक
छोटी-छोटी बातों पर संघर्ष
चाय में कितनी चीनी हो
सब्जी में कितना मसाला हो
जगह पे सामान नहीं रखते हो
घर को कितना गंदा करते हो
तुमसे कुछ नहीं होता है
तुम कितने आलसी हो
यहाँ कोई तुम्हारा नौकर नहीं
घर के काम में तुम भी कुछ हाथ बटाओ
हम सब एक ही परिवार के हैं
फिर भी दृष्टिकोन में कितना अंतर
किसी के लिए कुछ सही
किसी के लिए वही गलत
एक ही माँ बाप के बच्चे
उनकी ही दी हुई सोच
फ़िर भी उनसे ही संघर्ष
भाई बहन साथ बड़े हुए
एक ही माहौल में
फिर भी विचारों में इतना संघर्ष
कभी पैसे को ले के संघर्ष
तो कभी संपत्ति को ले के संघर्ष
सब अपनी जगह सही
सब अपनी जगह गलत
ऐसा ही चलता रहता है संघर्ष
फिर भी रिश्ते कायम रहते हैं
जीवन आगे बढ़ता रहता है
दोस्तों से भी कम संघर्ष नहीं
रहते हैं साथ फिर भी
लड़ते रहते हैं हर वक्त
दोस्तों से संघर्ष तो आम है
अलग-अलग परिवेश से संबंध है
अलग-अलग माहौल में पले बढ़े
फिर भी अच्छा लगता है दोस्तों का साथ
जब घर में होता है संघर्ष
दोस्तो की जरुरत पड़ती है
जब दोस्तों से होता है संघर्ष
परिवार की कमी खल जाती है
जीवन रुका नहीं है
यहीं तो अच्छी बात है
संघर्षो से ही हमारा व्यक्तित्व निखरता है
हमारा चरित्र परीक्षा से गुज़रता है
अजनबियों से भी संघर्ष कहा कम होता है
हमारा संबंध परिवार और दोस्तो तक सीमित नहीं है
दोस्त और परिवार हमारा है
यहाँ खोने का डर होता है
ये संघर्ष ज़्यादा प्रेमपूर्ण ही रहता है
संसार लोगो से भरा है
हर दिन नये लोग मिलते हैं
कई लोग बिछड़ते हैं
इनसे भी हमारा संघर्ष चलता रहता है
यहाँ खोने का डर नहीं होता
तो हमारे चरित्र का अलग पहलु यहाँ नज़र आता है
सब संघर्षो के बीच में
हमारी जिंदगी चलती रहती है
नये नये आयाम जुड़ते रहते हैं
और हर दिन हम कुछ नया सीखते रहते हैं
हम कुछ नया बनते रहते हैं ||
रूपेश रंजन
Jiwan sangharso ki kahani hai
Rishto mein sangharso ki kahani hai
Pita se sangharsh
Bhai se sangharsh
Maa se sangharsh
Behan se sangharsh
Patni se sangharsh
Dosto se sangharsh
Ajnabiyo se sangharsh
Sangharsh hi sangharsh
Koi khaas wajah nahi
Sangharsh ka koi parinaam bhi nahi
Apne astitva ke liye jaddojahad
Prempurn sangharsh kabhi
To kabhi ugrata se purn sangharsh
Kabhi vicharo ka sangharsh
Kabhi apne soch ke liye sangharsh
Khud ko sahi tahrane ke liye sangharsh
Hum sab ek hi parivaar ke hisse hai
Phir bhi drishtikon mein kitna antar
Kisi ke liye kuch sahi
Kisi ke liye wahi galat
Ek hi maa baap ke bacche
Unki hi di hui soch
Fir bhi unse hi sangharsh
Bhai behan saath bade hue
Ek hi mahol mein
Fir bhi vicharo mein itna sangharsh
Kabhi paise ko leke sangharsh
To kabhi sampatti ko leke sangharsh
Sab apne jagah sahi
Sab apne jagah galat
Aise hi chalta rahta hai sangharsh
Fir bhi rishte kaayam rahte hai
Jiwan aage badhta rahta hai...
Dosto se bhi kam sangharsh nahi
Rahte hai saath
Fir bhi ladte rahte hai har waqt
Dosto se sangharsh to common hai
Alag alag parivesh se sambandh hai
Alag alag mahol mein pale badhe
Fir bhi accha lagta hai dosto ka saath
Jab ghar mein hota rahta hai sangharsh
Dosto ki jarurat padti hai
Jab dosto se hota hai sangharsh
Parivaar ki kami khal jaati hai
Jiwan ruka nahi hai
Yahi to acchi baat hai
Sangharsho se hi hamari personality nikharti hai
Hamara charitra pariksha se guzarti hai
Ajnabiyon se bhi sangharsh kaha kam hota hai
Humara sambandh parivaar aur dosto tak simit nahi hai
Dost aur parivaar hamare hai
Yaha khone ka dar hota hai
Yeh sangharsh jyadatar prempurn hi rahta hai
Sansar logo se bhara hai
Har din naye log milte hai
Kai log bicchadte hai
Inse bhi hamara sangharsh chalta hai
Yaha khone ka dar nahi hota hai
To hamare charitra ka alag pahlu yaha nazar aata hai
In sab sangharsho ke beech
Hamari jindgi chalti rahti hai
Naye naye aayam judte rahte hai
Aur har din ham kuch naya bante rahte hai.
Comments
Post a Comment