Betrayal...

 

**तुम्हारा सिर्फ़ कोशिश करना ही तुम्हें गंदा कर देता है।
पानी कभी आधा या पूरा नहीं होता,
पानी बस पानी होता है।

पानी थोड़ा नीला या पूरा पीला नहीं हो सकता,
पानी, पानी होता है।

पानी है तू,
सबको पीना है,
तू पानी रह,
बिना पानी कोई नहीं जी पाएगा।

तू शिकायत मत कर,
सब रंगीन हैं,
मैं क्यों रंगहीन?

तुझसे जीवन है,
तुझे यह समझना ज़रूरी है।**

Comments

Popular Posts