Fooled...

 

तू अब भी नहीं समझ पा रहा है
तू गिर जाएगा
बहुत पास पहुँच चुका है तू किनारे के
अब नीचे खाई है
नहीं लौट पाते हैं
अगर चाहे भी तो
इतनी साँसें नहीं बची होती हैं किसी के पास
दम घोट देता है अपना गुनाह
और मौत पछतावे से आसान लगती है
तू प्रेम में नहीं
प्रेम के धोखे में गिरने वाला है
तू पानी
अब फिर पानी नहीं रह पाएगा।

Comments

Popular Posts