"जाने वाले को जाना ही होता है"...

 "जाने वाले को जाना ही होता है"


जिसे जाना होता है,

चला ही जाता है।

रोकने की कितनी भी कोशिश कर लो,

वो ठहर नहीं पाता है।


और सच पूछो तो,

विग्रह के बावजूद भीतर कहीं संतोष होता है।

शुरुआत में हलचल सी होती है,

पर धीरे-धीरे मन शांत होता है।


कह सकते हो,

कुछ समय बाद सुखद अनुभव होता है।

दर्द क्षणिक था,

पर शांति शाश्वत होती है।


गलती तुममें नहीं,

वो तो बस एक बुखार की तरह था।

दो-चार दिन रहा, फिर उतर गया,

अगर मैंने अपना ध्यान रखा।


आने-जाने का यह क्रम सदा से चला आया है,

और इसी में जीवन का सत्य समाया है।


रूपेश रंजन

Comments

Popular Posts