तुझे भी कहना होगा...

 1. 


तुझे भी कहना होगा,

इज़हार-ए-दिल बयान करना होगा,

यूँ ख़ामोश नज़रें झुकाकर कब तक चलेगा,

एक दिन तुझे भी मेरा नाम लेकर रोना होगा।


2. 


तुझे भी कहना होगा,

अपने जज़्बातों को आज़ाद करना होगा,

मेरे इश्क़ की तपिश यूँ ही नहीं मिटेगी,

तुझे भी अपनी रूह को मेरे हवाले करना होगा।


3. 


तुझे भी कहना होगा,

कि मोहब्बत सिर्फ़ मेरी तरफ़ से नहीं थी,

तेरी आँखों में जो डूबता था रोज़,

वो कोई साधारण चाहत नहीं थी।


4. 


तुझे भी कहना होगा,

कि मेरी कमी तुझे भी सताती है,

वरना हर रात तेरी तन्हाई में,

मेरी याद इतनी क्यों चली आती है।


5. 


तुझे भी कहना होगा,

कि तू अब भी मुझसे मोहब्बत करती है,

ये जो तेरी साँसों में बेचैनी ठहरी है,

ये सिर्फ़ मेरे इश्क़ की हुकूमत करती है।

Comments

Post a Comment