मैं नहीं कहता कि फिर मिलूँगा तुमसे...
मैं नहीं कहता कि अगर हमें मिलना नहीं था तो हम टकराए ही क्यों,
मैं नहीं कहता।
रास्तों से गुज़र के,
रास्तों पे फिर से लौटने पे,
मुमकिन है हम रास्तों पे ही भटकते रह जाएँ,
और मंज़िल से हमारी मुलाकात ही न हो...
___----_____++++------
मैं नहीं कहता कि फिर मिलूँगा तुमसे,
मैं नहीं मिलूँगा।
रास्ते बंद हो जाएँ,
तो मुमकिन है हम मंज़िल से मिले ही नहीं...
Comments
Post a Comment