अपना मुकाम...

अपना मुकाम


वो ख़ुद को भगवान समझते हैं,

वो हमारी किस्मत तय करते हैं।

उन्हें किसी बात का डर नहीं लगता,

तुम उनसे लड़ना चाहते हो,

तुम उन्हें बदलना चाहते हो।


उन्हें पता है—

तुम फिर उनके पास ही जाओगे,

जिसके लिए तुम लड़ रहे हो,

वो उनके पास ही है।


वो जानते हैं

कि वो जो चाहें, वो कर सकते हैं,

वो फिर वही करेंगे,

तुम्हारी किस्मत से खेलेंगे।


उनके पास मत जाओ,

तुम मारे जाओगे।


अपना मुकाम बनाओ,

जो उनसे बड़ा हो।

फिर देखना—

वो ख़ुद तुम्हारे पास आएँगे।

Comments

Popular Posts