तुम्हारी याद में ये रातें...

तुम्हारी याद में ये रातें...


ये रातें मैं काट रहा हूँ तुम्हारी याद में, 

हर पहर डूब रहा हूँ एक अनकही फ़रियाद में। 

अब नींद से मेरा कोई वास्ता नहीं रहा, 

मेरा दिल उलझा है बस तुम्हारी ही याद में।


नींद चाहिए भी नहीं, 

अगर तुम नहीं हो, 

चाँदनी भी क्या करे, 

जब तुम नहीं हो। 

इन आँखों को ख़्वाबों की दरकार नहीं, 

मुझे कोई और ख़्वाहिश, 

कोई इंतज़ार नहीं।


तुम्हारी आवाज़ की आहट सुनना चाहता हूँ, 

तुम्हारी ख़ामोशी को भी पढ़ना चाहता हूँ। 

तकिए पर सिर रखकर सोना अब मुमकिन नहीं, 

हर करवट पर तुम्हें ही ढूँढ़ना चाहता हूँ।


रात ढलती है, 

मगर तन्हाई नहीं ढलती, 

सुबह होती है, 

मगर उदासी नहीं बदलती। 

लोग कहते हैं, 

सो जाओ, 

रात बहुत हो गई, 

उन्हें क्या मालूम, 

मेरी रात तुमसे शुरू होकर तुम्हारी याद पर ही ख़त्म होती है।


मुझे नींद नहीं चाहिए, 

कोई ख़्वाब नहीं चाहिए, 

इस बेचैन दिल को अब कोई जवाब नहीं चाहिए। 

बस एक बार लौट आओ मेरी दुनिया में, 

मुझे ये सारी कायनात नहीं चाहिए...


मुझे नींद नहीं चाहिए, 

मुझे सुकून नहीं चाहिए, 

मुझे कोई दूसरा मौसम नहीं चाहिए... 

मुझे सिर्फ़ तुम चाहिए।

Comments

Popular Posts